Posts

Showing posts from September, 2020

"जीवन का उद्देश्य या जीवन ही उद्देश्य "

Image
क्यूँ  ज्ञातव्य है ,कि जीवन में हमारा उद्देश्य क्या हो ? न जाने , सतत संघर्षरत ,इस ज़िंदगी का पक्ष क्या हो ?  संभव है; राह, जो अनिश्चित और अगम हैं   जान पड़ती ,  किसी मंज़िल की राह हो, जहां हमें  ज़िंदगी हो  खींचती सी |  पीड़ाएं  भी  हैं  होतीं, अर्थपूर्ण और तर्कसंगत , जीने की इसी  कला को ,सब हैं त्याग कहते ; न जाने, सब  नियति का कोई खेल  भर हो , और  वृथा ही हम  लोग इतना सोचते हों    |  परिस्थति के भँवर से ,जीवन हमें ही,  निरंतर पूछता है , निमित कर्म और चरित्र की स्याही से हमें साकारता है |  मुमकिन  है, जीवन में सभी के,असंख्य चुनौतियां हों ; उज्व्वल कोई अवसर ,इन्हीं में,  हमको  को  ढूंढना है |  विपदा में  अवसर  का हुनर, जो हम सब प्राप्त कर लें ; क्यूँ  सोचना वृथा फिर, कि  हमारा उद्देश्य क्या हो ? व्यक्ति और  समय विशेष पर भी, है बहुत कुछ  निर्भर  ; क्यूँ सोचना फिर कि  जीवन  का  ध्रुव  लक्ष्य क्या  हो |  विपदा के हथौड़े ,  जब हों  हम पर चोट करते ; न जाने  कोई  देवता इस विधि हों , वो ताराशते ?  चाहिए निज  कर्त्तव्य से, कभी ना  डिगें हम ; बढ़ें  इन साधनों  से,  खुद को तराशते हम  |  कभी चाहिए बस 

पुस्तक समीक्षा राग दरबारी -श्रीलाल शुक्ल

Image
 

ज़िन्दगी की जद्दोजहद

Image
आदमी हो  के  पाल  रखी  हैं, अजीब जद्दोज़हद ;  डिग्री ,नौकरी, आरज़ू , गुरुर, इज्जत-शोहरत  |    जाने क्या-क्या  और कितनी फिजूल जरूरत |  कब,कैसे, ना जानें,  जरूरतों का यूँ बदलना भी ;   हो गया ,  इस मुंतशिर ज़िन्दगी की एक ज़रुरत  |  हमें तो तलाश थी अक़ीदत-ए -मोहब्बत की ; गोया बांटे जाते हैं बे-ऐतबारी -ओ  -अदावत  |  यूँ   तो चाहिए था सुकून-ओ -फुर्सत -ए - इत्मीनान ; के सब ख़रीद लातें हैं ज़माने से फ़िज़ूल   इज़्तिराब   | मालिक़ दे सबको  तौफ़ीक़ -ए -मुंतख़ब -ओ - मुस्तक़ीम; यूँ तो ज़िंदगी भी बहोत कुछ सीखाती है ब-सूरत-ए -तज़र्बात  |  मुंतशिर- - disorderly, divulged, diffused, scattered- बिखरी हुई अक़ीदत - Faith, Affection, Alliance, Attachment-श्रद्धा, विश्वास, निष्ठा, भरोसा आस्था, एतिकाद, भरोसा, एतबार, निष्ठा।। बे-ऐतबारी -ओ    -अदावत-  unfaithfulness and  hatred-अविश्वाश और नफरत  इज़्तिराब-  - restlessness-व्याकुलता, बेचैनी, बेताबी, आतुरता, जल्दी, जल्दबाज़ी, व्यग्रता, तौफ़ीक़- ए -मुंतख़ब -ओ - मुस्तक़ीम -  blessed with the wisdom to select or choose right and simple way. तौफ़ीक़-blessing-  वरदान  मुंतख़

फिर दरीचे के पास एक दिल दिखा है

Image
                       फिर दरीचे के पास एक दिल दिखा है ,                          फिर से महक उठी  सारी फिजा है |                          आते जाते रस्ते सारे गुनगुनाने लगे हैं,                    दिल  भी  कोई नई धुन  बनाने  लगा है |                                                              फिर  हवा  दरख्तों को सहलाने लगी  है,                            खामोशियाँ  भी गुनगुनाने   लगी हैं |                     फिर से हो रहा  मुझको कोई  गुमां है  ,                   बिन पिए  ही हो गया मुझको  नशा है |                          बिन धुंए के आग एक  जल रही है,               खवाबों में जैसे किसी ने मुझको   छुआ है |                     जाने किस  मंजिल को ये  दिल चला है,                            ख़त्म न हो कभी  ये, वो रास्ता है |                          हैं लोग अब लेते हम से  मश्विरा हैं ,                          आता कहाँ से मुझमें     ये हौसला है |                    कैसे बता दें   ये राजे-दिल हम उनको,                    कि  ये दिल कैसे तेरा बिस्मिल  हुआ है|

Opportunity in the face of adversity

Image
 

पुस्तक समीक्षा गुनाहों का देवता

Image