Posts

Showing posts from July, 2023

ना कोई हिन्दू रहा, ना कोई मुस्लिम बचा ( interactions of Indian culture and Islam.)

Image
                      ऐ अहल-ए -वतन  ! चाहे कितनी भी कसरत कर लो , लड़ लो ,मार डालो या मर जाओ; ना हिन्दुस्तान की अनहद संस्कृति  में ना कोई हिन्दू बचा है न कोई मुसलमान रहा है , कुछ सलामत है और  आख़िरत तक यूँ ही शान से सलामत रहेगा  तो वो हैं हिन्दुस्तानी और उनका  हिन्दुस्तान।   आइये अब समझते हैं की क्या बचा है हम सब में, कैसे इस्लाम ने हिन्दुस्तानी सभ्यता को प्रभावित किया है और खुद भी कैसे प्रभावित होने से नहीं बच पाया है   ,  पहले इस्लाम के आगमन और विकास ने  हिंदुस्तानी संस्कृति को  कैसे प्रभावित किया है ये समझते हैं   मध्यकालीन काल में हिंदू समाज पर इस्लाम का प्रभाव ऐतिहासिक साक्ष्यों से अच्छी तरह से देखा जा सकता है। यहां कुछ क्षेत्रों में इस्लाम के प्रभाव को श्रेणीबद्ध किया जा सकता है, जैसे लोगों के खाने-पीने, पहनावे और सामाजिक जीवन पर प्रभाव; आदर्श, विश्वास और मूल्य; पर्दा प्रणाली; भाषा और साहित्य; कला और स्थापत्य; संगीत और चित्रकारी। आम तौर पर, जब दो अलग-अलग संस्कृतियाँ, जैसे ईस्लाम और हिंदू धर्म, एक-दूसरे से संपर्क में आते हैं और साथ में जीते हैं, तो वे एक-दूसरे पर प्रभाव छोड़ते हैं।

Which God or Religion is real (question which has caused millions to die)

Image
लम्बे अरसे तक कुछ सवालों के जबाब न ढूंढें जाएँ तो वो प्रश्न और उससे जुड़े विचार आपका अंतर्द्वंद बन जाती हैं। ईश्वर और धर्म के नाम पे न जाने कितने झगडे हुए, हो रहे हैं और निकट भविष्य में ख़त्म होते नहीं प्रतीत होते। जो धर्म जगत कल्याण का सार्वभौमिक समाधान होने चाहिए थे वो कब धर्म रहे ही नहीं वरन एक सम्प्रदाय* मात्र बन कर रह गये। मेरे लिए यह एक गंभीर प्रश्न है। हाँ विभिन्न मतावलम्बियों में ईश्वर की श्रेष्ठ्ता का प्रश्न जो मैंने यहाँ शीर्षक में चुना है वह केवल सांकेतिक है। अब हम ईश्वर की अवधारणा को की विभिन्न धर्मों के धर्मग्रंथों के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं। इस्लाम (कुरान और हदीस ) - Islamic Beleif "Quran " chapter 112:(1to 4) - Al-Ikhlas قُلْ هُوَ ٱللَّهُ أَحَدٌ -Say: “Allah is  Ahad   (One) .”  (Allah is the infinite, limitless and indivisible, non-dual ONENESS.)   قُلْ هُوَ ٱللَّهُ أَحَدٌ - “Allah is  Samad .” - the Sustainer ˹needed by all- The term "Samad" is not easy to translate into English with a single word