Posts

Showing posts from February, 2026

तुम हिमालय ही हो, न ?

Image
  निशा का द्वितीय प्रहर है । टेबल लैम्प की पीली रोशनी में करीब दस बजे कुछ लिखने बैठा हूँ। सच कहूँ तो अपने एकांत में आपसे कुछ कहने बैठा हूँ। नेपथ्य में रात के दूसरे ही  प्रहर का राग, राग दरबारी कान्हड़ा A स्केल 440 Hz से थोड़ा नीचे 432 Hz पर सितार, तानपुरे और बांसुरी के साथ बज रहा है। शास्त्रीय संगीत में मेरी रुचि करीब पच्चीस वर्षों से है, या कहूँ कक्षा 6 से। मगर विकिपीडिया की मदद से ही बता सकता हूँ कि इस राग का थाट आसावरी है, स्वर गंधार, निषाद और धैवत कोमल हैं, शेष शुद्ध स्वरों का प्रयोग होता है। जाति सम्पूर्ण षाडव है, अर्थात आरोह में सातों स्वर और अवरोह में छह स्वरों का प्रयोग। वादी स्वर ऋषभ रे है और सम्वादी स्वर पंचम प है। यह सब बिल्कुल वैसा है जैसे किसी को खाने के स्वाद की तो समझ बहुत हो, मगर पकाने की न हो। यह राग आपको भी अच्छा लग सकता है, दरबारी का स्वभाव गंभीर है, गहन है, राजसी है, मानो भीतर का अँधेरा भी गरिमा से भरा हो मानो आप कोई राजा या रानी हों और अपने भवन में एकांत में टहल रहे हों। खैर, यह तो हुई माहौल की बात। अब करते हैं, बात की बात । यदि आप मानते हैं...

The Shared Rhythm of Human Ache: An Extended Arc of Hope

Image
Sorrow, when held lightly, becomes a bridge. Sorrow, when gripped tightly, becomes a cage. Pain wears a personal face, but its heartbeat is universal. Its texture is mine,its essence belongs to all. The wound feels intimate, yet the ache is anciently common. Every heart has trembled like this. When we recognise sorrow as a shared human rhythm, compassion begins to flow. Not as sympathy, not as superiority, but as quiet kinship. And that compassion begins at home.  If the self is judged, condemned, resisted, how will the universe be embraced? Compassion must flow from oneself to others,from the individual to the infinite, like a river that does not choose its destination but nourishes all it touches. When sorrow is embraced gently within,it stops demanding witnesses. It becomes understanding.This understanding dissolves loneliness. Perhaps the deepest freedom is  , to feel fully,yet not isolate; to suffer honestly, yet remain connected. For the same sky under which ...

एक जीवन में अनेक जीवन.

Image
जीवन कई बार Godaan की तरह कंधों पर रखा हुआ वह भार है, जिसे उतारना संभव नहीं, केवल उठाना या यूं कहें कि निभाना संभव है। कभी मन के भीतरी Diwar me ek khidki rahti hai जिससे कोई  कामना चुपचाप दस्तक देती है,जैसे Gaban में लालसा धीरे-धीरे चरित्र को खा जाती है। बाहर दुनिया अपनी चाल-ढ़ाल  से चलती रहती है, Raag Darbari की विडम्बनाओं से भरी, Maila Anchal की धूल से सनी, और कभीकभी Tamas के अँधेरे से ढकी हुई। इतिहास झकझोरता है, जैसे Jhutha Sach और तब समझ में आता है कि सत्य हमेशा सांत्वना नहीं देता, वह कई बार भीतर की शांति भी छीन लेता है जैसे Ek chithda sukh के लिए किसी Manchale ka Sauda हो| फिर भी मनुष्य के पास एक जगह बची रहती है,भीतर की वह निःशब्द भूमि, जहाँ अपमान और सम्मान बराबर बैठते हैं। जैसे Rashmirathi का कर्ण अपने भाग्य से लड़ते हुए भी टूटता नहीं, और Kamayani का मनु प्रलय के बाद भी विचार करना नहीं छोड़ता। जीवन प्रश्न पूछेगा, Chitralekha की तरह,पाप क्या है, पुण्य क्या है; और उत्तर हमेशा स्पष्ट नहीं होंगे। प्रेम हमें तपाएगा, जैसे Gunahon Ka Devta में; आत्मा स्वयं को टटोलेग...

Architects of the Unseen

Image
Some hands build walls, some minds build worlds. A mason shapes brick and mortar, his work visible, measurable, immediate. An architect shapes intention, and his work begins long before the first stone is laid. Leadership belongs to the second kind. A leader may appear to be handling files, resolving crises, reviewing numbers, guiding teams, yet these are only the visible bricks. The true work unfolds in silence, in designing culture, in strengthening foundations of trust, in aligning scattered efforts into a meaningful whole. It's more about building a system and a company as the primary product than products itself.  An operator ensures the machine runs, a creator ensures the machine matters. An operator reacts, a creator envisions. The mason works with cement, the architect works with conviction. And yet the finest leaders never forget the dust of the ground, they understand the weight of a brick before drawing a line on paper, they respect the craft even while desig...

सिद्धार्थ

Image
प्रिय छोटे मित्र सिद्धार्थ, तुम हमारी अगली पीढ़ी के बड़े बच्चों में से हो। तुम्हारे तैयार होते कंधों पर अदृश्य किन्तु गहरी ज़िम्मेदारियाँ धीरे-धीरे आकार लेंगी। तुम्हारे जन्मदिन पर पूर्ण हृदय से आशीष है| कि तुम्हें मिले एक पूर्ण जीवन। भावनाओं और अनुभूतियों के स्तर पर तुम्हें जीवन की त्रिकोणमिति से  sine और cosine  मिले। तुम्हारा साहस और धैर्य log x सा हो धीरे-धीरे बढ़ता हुआ, पर स्थायी और स्थिर। तुम्हारी प्रगति tan x की तरह ऊर्ध्वगामी हो, पर विवेक की धुरी पर टिकी हुई। समय के X-axis पर जन्म के शून्य से आगे बढ़ते हुए, तुम लोगों के साथ रहो 1/log x के ग्राफ की तरह, जितना आगे बढ़ो, उतने ही विनम्र, उतना ही ज़मीन से जुड़े हुए। मैं तुम्हारे जीवन में कोई Mod function नहीं चाहता जो अनुभवों को केवल सकारात्मकता तक सीमित कर दे। जीवन तुम्हें पूरा मिले, सुख भी, दुख भी, चुनौतियाँ भी, उपलब्धियाँ भी। बस एक आशीष है, तुम जुड़े रहो जमीन से, बनो संवेदनशील और अर्थपूर्ण। तुम्हारी उपस्थिति औरों को साहस दे। और तुम स्वयं, इस जीवन के एक  “सिद्ध अर्थ” बन जाओ | जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ,...

अच्छा लगता है

Image
पूर्ण, निर्दोष या उत्तम, ना सही, मगर  अच्छा लगता है कि जैसे कोई रास्ता भटके और उसे रास्ता न मिले, कोई दूसरा भटका राही मिले। भटकाव से जीवन में तुम मेरी वही संगिनी हो। अच्छा लगता है कि जैसे बच्चे के पास हो कोई कॉपी या बस कोई खाली दीवार, और मिल जाए उसे पेन, पेंसिल, क्रेयॉन या माँ की लिपस्टिक भी। तुम मेरे जीवन के कैनवास की वही तूलिका हो। कि अच्छा लगता है, रातों के बाद भोर का आना, मेरे घर के पूरब की बालकनी में सूरज की रोशनी के साथ चहचहाती छोटी गौरैया और सारिका (मैना) हो तुम। एकदम आदर्श नहीं, मगर अच्छा लगता है। जैसे किसी को उसकी बदमाशियों में कोई साथी मिल जाए, बीतते लम्हों से जीवन की चोरी में तुम मेरी वामस्थिता, वामांगी, मेरी सहधर्मिणी हो। कि मुझे ये सब,पर्याप्त है | और अच्छा लगता है, बस जैसा का तैसा |

When the Gods of Heaven Burned to Ashes-I

Image
" This essay is not an attack on faith, but an exploration of its evolution. It moves from moral protest to metaphysical dissolution. Read slowly" If evil exists, and the devil too, and if God exists, then evil cannot stand outside His will, because nothing can. If that is so, then on the grounds of intent and rationality, and without any trace of hypocrisy, I find myself placing human beings far superior to God in moral courage. For a human being, though flawed and fragile, still wrestles with the devil within and resists the darkness in the outer world. This is not rebellion. It is moral inquiry, the refusal to silence a question merely because tradition has grown comfortable with its absence, and a rejection of the blind conditioning that turns learners into schooled parrots. At the level of lived experience, this idea is relatable. Yet it is difficult to accept, for centuries of societal institutionalisation, almost perennially chronic, have conditioned us to ...

"जब स्वर्ग के देवता राख हो गए -1"

Image
" यह निबंध आस्था पर आक्रमण नहीं, बल्कि उसकी अंतःयात्रा की दार्शनिक परिणति है। यह नैतिक प्रतिरोध के बोझ से चलकर अध्यात्म के धरातल पर अस्तित्व की शून्यता  जनित भारहीनता में प्रवेश करता है। इसे शीघ्रता में नहीं, सजगता में पढ़ें।" यदि बुराई है, और शैतान भी है, और यदि ईश्वर है, तो बुराई उसकी इच्छा से बाहर नहीं हो सकती, क्योंकि कुछ भी उसकी इच्छा से बाहर नहीं हो सकता। यदि ऐसा है, तो उद्देश्य और तर्क की दृष्टि से, और बिना किसी पाखंड के, मैं मनुष्य को नैतिक साहस में ईश्वर से भी श्रेष्ठ मानता हूँ। क्योंकि मनुष्य, अपनी सीमाओं और दुर्बलताओं के बावजूद, अपने भीतर के शैतान से जूझता तो है और बाहरी अंधकार का भी यथाशक्ति प्रतिरोध करता है। यह मेरा विद्रोह नहीं है। यह नैतिक जिज्ञासा है, उस प्रश्न को दबाने से इनकार जो केवल इसलिए असुविधाजनक बना दिया गया है क्योंकि यह समाज और हमारी परंपरा ऐसे प्रश्नों की अनुपस्थिति में सहज हो चुकी है। यह उस अंधी स्वीकृति का भी निषेध है, जो हमें अंधविश्वास के पिंजरे का तोता बना देता है। जीवन में अनुभव के धरातल पर यह विचार या द्वंद्व सहज अनुभूत हो सकता है...

PSU- A Bullock Carts in a Modern Race

Image
Many PSUs today feel like bullock carts in a competitive race. The cart is driven by jockeys called heads, while bullocks, donkeys, horses and even elephants, our employees, are tied to the same yoke. Different strengths and different capacities, yet the same pace and the same race. Everyone has a reason for non performance, process gaps, legacy systems, finance, vigilance, approvals, manpower, rarely oneself. There is clarity of task but no clarity of purpose. Files move and procedures comply, but horses are restrained, elephants are underused, donkeys survive through inertia, and leadership manages reins instead of unlocking potential.The cart moves, but movement is mistaken for progress. PSUs do not lack capable people, they lack aligned purpose, trust in intent, and processes that reward ownership over obedience Until the race is redefined and people are allowed to run as they are built to, the bullock cart will keep creaking forward, wondering why it never wins....