सिद्धार्थ
प्रिय छोटे मित्र सिद्धार्थ, तुम हमारी अगली पीढ़ी के बड़े बच्चों में से हो। तुम्हारे तैयार होते कंधों पर अदृश्य किन्तु गहरी ज़िम्मेदारियाँ धीरे-धीरे आकार लेंगी। तुम्हारे जन्मदिन पर पूर्ण हृदय से आशीष है| कि तुम्हें मिले एक पूर्ण जीवन। भावनाओं और अनुभूतियों के स्तर पर तुम्हें जीवन की त्रिकोणमिति से sin और cosine मिले। तुम्हारा साहस और धैर्य logarithm सा हो धीरे-धीरे बढ़ता हुआ, पर स्थायी और स्थिर। तुम्हारी प्रगति tan की तरह ऊर्ध्वगामी हो, पर विवेक की धुरी पर टिकी हुई। समय के x-axis पर जन्म के शून्य से आगे बढ़ते हुए, तुम लोगों के साथ रहो 1/log x के ग्राफ की तरह, जितना आगे बढ़ो, उतने ही विनम्र, उतना ही ज़मीन से जुड़े हुए। मैं तुम्हारे जीवन में कोई mod function नहीं चाहता जो अनुभवों को केवल सकारात्मकता तक सीमित कर दे। जीवन तुम्हें पूरा मिले, सुख भी, दुख भी, चुनौतियाँ भी, उपलब्धियाँ भी। बस एक आशीष है, तुम जुड़े रहो जमीन से, बनो संवेदनशील और अर्थपूर्ण। तुम्हारी उपस्थिति औरों को साहस दे। और तुम स्वयं, इस जीवन के एक “सिद्ध अर्थ” बन जाओ | जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ...